डूंगरपुर| एसबीपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को टीबी मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाकर हुई। प्राचार्य गणेशलाल निनामा ने विद्यार्थियों को बताया कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। विद्यार्थियों ने टीबी के प्रति जागरुकता फैलाने, भ्रांतियां दूर करने और टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने टीबी से जुड़े सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगिता निनामा, होशांग पंचाल, प्रतिभा त्रिवेदी व योगेश व्यास सहित विद्यार्थी व एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।