उदयपुरिया रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में को स्टार्टअप क्वेस्ट-2026 ‘विकसित राजस्थान: विकसित भारत के लिए नवाचार’ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। सूचना सहायक मीनू सैनी और संतरा बाई मीना ने प्रतियोगिता के उद्देश्य और भागीदारी की प्रक्रिया बताई। प्रतियोगिता में चयनित टीमें ब्लॉक स्तर पर प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन में हिस्सा लेंगी। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. रतन सिंह चारण, डॉ. प्रमिला यादव आदि मौजूद रहे।