भास्कर न्यूज| बलवना उपखंड क्षेत्र के जिवदा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन्यजीव सप्ताह के तहत सुजान जवाई कैंप और एसएनएस फाउंडेशन के तत्वावधान में स्लाइड के जरिए प्रस्तुति हुई। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी गई। प्रस्तुतकर्ता आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि हमारे देश में हर साल 8 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा करना, उनके आवासों की सुरक्षा करना, इंसान का जानवरों के प्रति कर्तव्य बताना है। तेंदुए और अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करने की बात कही। प्रस्तुति में पशु-पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन पर एरिया हेड विजयसिंह तंवर ने सुजान जवाई और एसएनएस फाउण्डेशन के कार्यों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक कनाराम देवासी और स्टाफ ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीम के सदस्यों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विपुलसिंह, हीरसिंह, महेन्द्रकुमार, नवनीत मीणा, अर्जुनकुमार, सायरकंवर, भैराराम, पारसकुमार, हरिसिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।