लद्दाख में शनिवार को पंचायत चुनावों में 70.03 प्रतिशत और नगर निकाय चुनावों में 52.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह इस क्षेत्र की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मतदान में समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें पहली बार वोट डालने वाले युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बौद्ध भिक्षु शामिल थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के घर में आग लगने से महिला की मौत, बेटा-बहू झुलसे दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 40 साल की महिला की मौत हो गई। हादसे में उनका 20 साल का बेटा और 20 साल की बहू भी झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, उनके बेटे ध्रुव का 20% और बहू नीति का 60% शरीर जल गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को शनिवार दोपहर 12:05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर दोपहर 12:25 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। गुजरात के जूनागढ़ में खेत में काम करते वक्त महिला पर शेरनी के हमले से मौत, पैरों- जांघो में गभीर चोटें आई थीं गुजरात के जूनागढ़ जिले के रबारिका गांव में खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय मजदूर पर शेरनी ने हमला कर दिया। शुक्रवार शाम विसावदर रेंज के गिर पश्चिम वन क्षेत्र में हुई इस घटना में वेलजीभाई नागजीभाई दफड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरनी ने उनके दोनों पैरों और जांघों पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने शेरनी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। इलाके में 5 पिंजरे लगाए गए हैं और रेस्क्यू टीम तैनात की गई है। महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग को पार्टी में बुलाकर गैंगरेप, पहले शराब पिलाई फिर सोने की चेन छीनी, 2 गिरफ्तार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 साल की एक नाबालिग लड़की को पार्टी के बहाने बुलाकर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 16-17 नवंबर की रात पीड़िता की 25 साल की महिला दोस्त उसे मीरा रोड इलाके में एक पार्टी में ले गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने नाबालिग को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही आरोपी उसकी 5 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ले गए। रात भर घर न लौटने पर जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तब इस घटना का खुलासा हुआ। काशीगांव पुलिस ने महिला दोस्त समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अग्निवीरों का डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश, दिल्ली में 14 साल का किशोर पकड़ा गया, भर्ती पोर्टल हैक करने का शक दिल्ली में 14 साल के एक किशोर से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। उस पर अग्निवीरों या उनकी भर्ती से जुड़ा डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश करने का शक है। अधिकारियों के मुताबिक, किशोर ने कुछ फाइलें डार्क वेब पर अपलोड की थीं और उन्हें बेचने के लिए खरीदार ढूंढ रहा था। हालांकि, सौदा होने से पहले ही एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया। यह पूछताछ करीब दो महीने पहले हुई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। जांच एजेंसियों को शक है कि किशोर ने डेटा पाने के लिए अग्निवीर भर्ती पोर्टल हैक किया था। बरामद फाइलों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, किशोर का मकसद जल्दी पैसे कमाना था। इसी महीने केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना में बदलाव किए हैं। इसके तहत चार साल की सेवा के बाद 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सेना में शामिल किया जाएगा। बाकी 75% को अपनी इच्छा से दो साल और सेवा करने का मौका मिलेगा। छह साल बाद नियमित सेना में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों का तय नियमों के आधार पर चयन किया जाएगा। आंध प्रदेश में कार पुलिया से टकराई, 4 की मौत, तिरुपति से बापटला जाते समय हुआ हादसा आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पेल्लूरु के पास एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि नवविवाहित जोड़ा घायल हो गया। कार में सवार लोग तिरुपति से बापटला जा रहे थे। हादसे के बाद घायल दंपति को ओंगोल के RIMS अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जम्मू में बॉर्डर के पास पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 20 साल के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। युवक की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लय्या जिले के निवासी के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया। दिल्ली के बुराड़ी में गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची। घटना में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। ब्लड रिलेशन में विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह पर कानून बनाने की जरूरत को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि कोर्ट सरकार को निर्देश नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर विचार के लिए जागरूक करना चाहता है। ऐसे विवाहों को नियंत्रित करना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में है। भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार भारत से अमेरिका ड्रग्स भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। एनसीबी व अमेरिकी एजेंसी डीईए ने ऑपरेशन मॉनसून थंडर के तहत 4 से 13 नवंबर के बीच चार शहरों हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की। इस दौरान एक महिला समेत 6 को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि गिरोह भारत से अमेरिका मानसिक दवाएं और दर्द निवारक अफीम अवैध रूप से भेज रहा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3 हजार पार्सल भेजे। इनमें लगभग 5 लाख गोलियां थीं।
भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में पंचायत चुनावों में 70.03%, नगर निकाय चुनावों में 52.4% मतदान हुआ
लद्दाख में शनिवार को पंचायत चुनावों में 70.03 प्रतिशत और नगर निकाय चुनावों में 52.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्स...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...