दिल्ली-NCR में हर साल सर्दियों में होने वाले प्रदूषण के संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली में सिर्फ BS6 वाहन चलें। अगर NCR में नहीं तो कम से कम दिल्ली में तो यही हो। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच वायु प्रदूषण पर मामले की सुनवाई कर रही थी। इस बार कोर्ट ने सिर्फ AQI पर चिंता नहीं जताई, बल्कि 5 साल का लॉन्ग-टर्म प्लान मांगा है। BS6 यानी भारत स्टेज 6 वाहन वे मोटर वाहन हैं, जो भारत में बनाए, बेचे और रजिस्टर किए जाते हैं। ये 1 अप्रैल 2020 से लागू सख्त उत्सर्जन मानकों का पालन करते हैं। BS6 मानक यूरो 6 नियमों के करीब हैं। ये पुराने BS4 वाहनों की तुलना में जहरीले धुएं से निकलने वाले प्रदूषक कणों को काफी कम करते हैं। कोर्ट बोला- कमर्शियल व्हीकल को बॉर्डर पर रोकें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल व्हीकल को आने से रोकने की योजना बनानी होगी। साथ ही, जरूरी सामान की सप्लाई भी रुकनी नहीं चाहिए। चीफ जस्टिस ने कहा, “कमर्शियल गाड़ियों को दिल्ली में बिल्कुल एंट्री न दें। इसका तरीका क्यों नहीं खोजते। लोगों को सब्जियां, फल और रोजमर्रा की दूसरी चीजें चाहिए। इसका विकल्प क्या हो सकता है?” चीफ जस्टिस ने पर स्टेट बॉर्डर पर वेयर हाउस बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने पूछा कि क्या वहां से बैटरी से चलने वाले या प्रदूषण न फैलाने वाले वाहनों से सामान शहर के अंदर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “इस तरह की व्यवस्था इस साल या अगले साल संभव नहीं हो सकती। लेकिन इसे 5 साल में क्यों नहीं किया जा सकता?” NCR राज्यों से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान NCR के राज्यों से प्रदूषण के मुद्दे पर जवाबदेही भी तय करने को कहा। कोर्ट ने सवाल किया कि संबंधित राज्य इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं। कोर्ट ने हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य संबंधित राज्यों को NCR में प्रदूषण कम करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने वाली स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। वाहनों की संख्या पर पहले भी चिंता जता चुका कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिल्ली-NCR में बार-बार बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई थी। कोर्ट ने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को खराब होती हवा का बड़ा कारण बताया था। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा था कि कई नियमों के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खतरनाक स्तर पर क्यों बना हुआ है। बेंच ने दिल्ली को पड़ोसी इलाकों से जोड़ने वाली सड़कों पर चलने वाले वाहनों की बड़ी संख्या का भी जिक्र किया था। इनमें गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद से जुड़ी सड़कें शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदूषण के लिए सिर्फ दिल्ली दोषी नहीं:यहां सिर्फ BS6 गाड़ियां चलें; कोर्ट ने प्रदूषण को रोकने 5 साल का प्लान भी मांगा
दिल्ली-NCR में हर साल सर्दियों में होने वाले प्रदूषण के संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली में सिर्फ BS6 वाहन चलें। अगर NCR में नहीं तो कम से कम दिल्ली में तो यही हो। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या ब...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...