सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को चुनाव आयोग और SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब यह 9 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की दो नई अर्जियों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। पहली याचिका 12 अक्टूबर को दायर की गई थी। दूसरी याचिका 16 नवंबर को दायर की जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों से 48 सवाल पूछने की इजाजत मांगी गई है। जवाब हलफनामे पर मांगे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने इस अर्जी पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग की आपत्तियां और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 27 अक्टूबर को भी सुनवाई स्थगित कर दी थी। इससे एक दिन पहले यानी 26 नवंबर को चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। चुनाव आयोग बोला- सभी फैसले सहमति से लिए गए चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में काउंटर एफिडेविट दाखिल किया था। आयोग ने कहा था कि SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। फैसलों पर CEC ज्ञानेश कुमार, कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी तीनों की सहमति थी। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट पर भी तीनों के दस्तखत हैं। यह हलफनामा उस याचिका के जवाब में फाइल किया गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ECI, CEC और दूसरे अधिकारियों को नोटिस दिया था। विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले महीने 'इंडियन एक्सप्रेस' ने रिपोर्ट दी कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR के फॉर्म 6 बदलावों पर आपत्ति जताई थी। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। विपक्ष की सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं पहली- 12 अगस्त को दायर विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को दिल्ली की बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR को लेकर याचिका भी दायर की थी। यह याचिका 12 विपक्षी पार्टियों के 13 नेताओं ने दायर की थी। दूसरी- 16 नवंबर को दायर विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। कांग्रेस ने 48 सवालों की सूची भी दी है। इसमें पूछा गया है कि SIR के दौरान चुनाव आयोग ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन फैसलों को मंजूरी दी और किन पर आपत्ति जताई। मामले में 15 अक्टूबर को पहली सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस जारी इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई 15 अक्टूबर को सुनवाई की थी। इस दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा था कि कोई भी कोर्ट को डरा-धमकाकर दबाव में नहीं ला सकता। ऐसी कोशिशें बेकार हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं देता। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया था। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने पूछा- SIR का आदेश किसने दिया:सुप्रीम कोर्ट में 48 सवाल दाखिल किए, मांग- CEC और दोनों चुनाव आयुक्त अलग-अलग जवाब दें राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग से SIR को लेकर 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है। कांग्रेस ने 48 सवालों की सूची भी दी है। इसमें पूछा गया है कि SIR के दौरान चुनाव आयोग ने कौन-कौन से फैसले लिए, किन फैसलों को मंजूरी दी और किन पर आपत्ति जताई। पूरी खबर पढ़ें…