सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इटली के नेता जियोकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारा लगाने के मामले में सुनवाई करेगा। याचिका में सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाने की मांग की गई है। याचिका में ये भी कहा गया है कि कांग्रेस की भारत समिट विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई अनुमति और उनके वीजा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT बनाई जाए। हैदराबाद में 13 और 14 नवंबर को कांग्रेस ने भारत समिट बुलाई थी। इसमें 70 देशों के लोग शामिल हुए थे। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल हुए थे। फिलिबेक ने भी इसी दिन अपनी स्पीच में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारा लगाया था। फिलिबेक ने राहुल के कैंपेन का समर्थन किया था फिलिबेक यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी (PES) के महासचिव हैं। उन्होंने अपने भाषण में राहुल गांधी की तारीफ की और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ उनके अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल के रिएक्शन पर तंज कसा फिलिबेक ने जैसे ही मंच से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कहा, इस दौरान राहुल गांधी हंसते दिखे। इस पर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का नाम लिए बिना तंज कसा। रिजिजू ने X पर लिखा- ‘जब कोई विदेशी भारत का अपमान कर रहा हो तो आपने किसी को हंसते देखा है? मैं यह नहीं पूछ रहा कि कौन-सा भारतीय विदेश जाकर भारत का अपमान करता है।’ फिलिबेक के बयान की भाजपा ने आलोचना की भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- आखिर कांग्रेस ऐसे लोगों को अपने राजनीतिक मंच पर क्यों जगह दे रही है, जिनके तार जॉर्ज सोरोस समर्थित 'ओपन सोसायटी' नेटवर्क और एमनेस्टी इंटरनेशनल से जुड़े हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेशी प्रतिनिधियों के सामने देश के आंतरिक राजनीतिक मुद्दे उठाकर भारत का अपमान किया है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था:चुनाव में पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन होते थे राहुल गांधी ने 14 नवंबर को हैदराबाद में कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
इतालवी नेता के बयान को सोशल-मीडिया से हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; भारत समिट में बोले थे- वोट चोर, गद्दी छोड़
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इटली के नेता जियोकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारा लगाने के मामले में सुनवाई करेगा। याचिका में सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाने की मांग की गई है। याचिका में ये भी कहा गया है कि कांग्रे...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...