सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल विरोधी कानून में बदलाव की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि नेता अयोग्य होने से बचने के लिए विधायक या सांसद पद से इस्तीफा दे देते हैं। इससे चुनी हुई सरकारों का बहुमत खतरे में पड़ सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने लॉ कमीशन और कानून व संसदीय कार्य मंत्रालय को भी नोटिस जारी किया है। सांसदों-विधायकों की अयोग्यता पर तय समय में फैसला हो याचिका में कहा गया है कि कई बार विधायक और सांसद अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए इस्तीफा दे देते हैं। वे स्पीकर के अयोग्यता पर फैसला सुनाने से पहले ही पद छोड़ देते हैं। इससे सरकारों का बहुमत बदलने और चुनी हुई सरकार गिरने की स्थिति बन सकती है। याचिका में मांग की गई है कि सांसदों और विधायकों के इस्तीफे व अयोग्यता पर तय समय में पारदर्शी तरीके से फैसला हो। साथ ही, हंग असेंबली में बहुमत साबित करने के लिए सदन में फ्लोर टेस्ट अनिवार्य किया जाए। बहुमत का फैसला सदन के बाहर समर्थन पत्रों या नेताओं के प्रदर्शन से नहीं होना चाहिए। स्पीकर इस्तीफे की जांच करे याचिका में मांग की गई है कि अगर किसी सांसद या विधायक के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता की कार्रवाई चल रही है या इसकी आशंका है, तो उसके इस्तीफा देने से यह कार्रवाई खत्म नहीं होनी चाहिए। याचिकाकर्ता का कहना है कि स्पीकर को इस्तीफे की जांच करनी चाहिए कि वह अपनी मर्जी से दिया गया है या किसी दबाव या राजनीतिक फायदे के लिए। इसके लिए तथ्यों के आधार पर कारण सहित आदेश देना चाहिए। साथ ही, इस्तीफे पर फैसले से अलग अयोग्यता की याचिका पर भी सुनवाई पूरी कर फैसला देना चाहिए।
दल-बदल विरोधी कानून में बदलाव की मांग:इस्तीफा देकर कार्रवाई से नहीं बच सकें विधायक-सांसद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, चुनाव आयोग से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल विरोधी कानून में बदलाव की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि नेता अयोग्य होने से बचने के लिए विधायक या सांसद पद से इस्तीफा दे...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...