सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजनीतिक नेताओं के बयानों से न्याय व्यवस्था में बाधा पड़ने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की- राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं? जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने मामले को उस बेंच के सामने रखने को कहा, जो CJI सूर्यकांत के खिलाफ वकील की आपत्तिजनक टिप्पणी पर अवमानना मामले की सुनवाई कर रही है। मामला क्या था… यहे याचिका दो वकीलों ने दायर की है। उनका आरोप है कि कुछ राजनेताओं और अन्य लोगों के बयानों ने न्याय के प्रशासन में बाधा डाली है। याचिका में केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद महुआ मोइत्रा और अन्य पक्षकार बनाए गए हैं। इनकी तरफ से सीनियर वकील गौरव भाटिया ने दलील रखीं। उन्होंने कहा- ये मामला सिर्फ एक बयान का नहीं, बड़े मुद्दे का है। सुनवाई में क्या-क्या हुआ- 5 बड़ी बातें 1. भाटिया ने CJI वाली घटना का जिक्र किया: भाटिया ने कहा “कोर्ट एक घटना से पहले से ही सब जानते हैं। ये सीधे तौर पर न्यायपालिका को प्रभावित करता है। इस याचिका के दायर होने के बाद दो और घटनाएं हो चुकी हैं। ये गंभीर मुद्दा है।” उन्होंने उस घटना का जिक्र किया, जिसमें एक वकील ने कोर्टरूम में CJI सूर्यकांत के खिलाफ असभ्य टिप्पणी की थी। 2. बेंच ने पूछा- राजनीतिक दलों को कैसे रोकें: जब भाटिया ने कहा कि मामला बड़े मुद्दे का है, तो बेंच ने पूछा- राजनीतिक दलों को कैसे रोकें? जब भाटिया ने कहा — “मामला राजनीतिक दलों का नहीं है”, तो बेंच ने पलटकर पूछा- “फिर आपने सब कुछ एक साथ क्यों जोड़ दिया है?” 3. भाटिया ने कहा- सवाल न्याय में बाधा का है: भाटिया ने कहा- “देखना ये है कि क्या आप न्याय के प्रशासन में बाधा डाल सकते हैं?” उन्होंने कहा- एक राजनीतिक व्यक्ति से भी जिम्मेदारी से काम करने की उम्मीद की जाती है। 4. बेंच ने कहा- संसद में जाइए, कानून बनवाइए: बेंच ने कहा - “आप इसे संसद में क्यों नहीं उठाते? आप कानून बनवा लीजिए।” यानी बेंच का इशारा था-अगर आपको लगता है कि ऐसे बयानों पर रोक लगनी चाहिए, तो इसका रास्ता कोर्ट नहीं, संसद है। कोर्ट राजनीतिक दलों के एजेंडे पर रोक नहीं लगा सकता। 5. बेंच ने मामला CJI वाली बेंच को भेजने का फैसला किया: भाटिया ने बताया कि CJI के खिलाफ टिप्पणी वाले मामले में अवमानना का केस दूसरी बेंच के सामने लंबित है। इस पर बेंच ने कहा- “हमारा मानना है कि ये मामला भी उसी बेंच के सामने रखना उचित होगा। रजिस्ट्री कागजात CJI के सामने रखे, ताकि उचित आदेश पारित हो सके।” CJI और न्यायपालिका पर टिप्पणियों से जुड़े अन्य मामले 18 नवंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने एक वकील के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने दायर की थी। इसमें CJI के खिलाफ वकील की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई थी। एक अलग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 अक्टूबर को शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले को आपराधिक अवमानना कार्यवाही में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह कार्यवाही CJI और न्यायपालिका से जुड़ी उनकी टिप्पणियों को लेकर शुरू की गई थी। 2 सांसदों को भी नोटिस जारी किया एक अन्य मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने 16 अक्टूबर को शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया। यह नोटिस CJI और न्यायपालिका के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर शुरू की गई आपराधिक अवमानना कार्यवाही के तहत दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट बोला- राजनीति रोकना हमारा काम नहीं:नेताओं को उनका एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं; मामला CJI की बेंच को ट्रांसफर
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजनीतिक नेताओं के बयानों से न्याय व्यवस्था में बाधा पड़ने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की- राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं? जस्टिस...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...