सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत से कहा कि माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं। कोर्ट ने यह टिप्पणी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर की। SCBA ने जर्नलिस्ट निखिल वागले और शिवसेना (UBT) सांसद के खिलाफ याचिका दायर की थी। पत्रकार निखिल वागले के वकील ने उनके बिना शर्त माफी मांगने और पोस्ट हटा देने का हवाला देते हुए कार्यवाही बंद करने की मांग की। अदालत ने सांसद संजय राउत से एक अनुभवी राजनेता के तौर पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने को कहा। पहले संजय राउत का बयान पढ़िए… अब पूरा घटनाक्रम समझिए… 11 अक्टूबर: CJI ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से मना किया यह विवाद CJI सूर्यकांत के INDIA ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध ठुकराने के बाद शुरू हुआ था। CJI ने कहा था कि मामला याचिका के जरिए अदालत में उठाया जा सकता है। संजय राउत और निखिल वागले ने CJI के इस फैसले की आलोचना की थी। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और SIR के विरोध में 13 याचिकाएं दाखिल की थीं। 15 अक्टूबर: SCBA ने अवमानना याचिका दायर की CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच राहुल गांधी, संजय राउत समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही थी। SCBA ने 15 अक्टूबर को याचिका दायर कर आरोप लगाया कि वागले ने अपने X अकाउंट पर CJI के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने टिप्पणी वापस ले ली थी। SCBA के मुताबिक, बैडमिंटन कार्यक्रम के नाम पर दिखाई गई तस्वीरें लंदन की नहीं, बल्कि नवंबर 2025 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुए कार्यक्रम की थीं। न्यायपालिका पर हमलों को लेकर चिंता सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि अदालतों ने हमेशा व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की रक्षा की है। ऐसे में न्यायपालिका पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। SCBA अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय ने भी कहा था कि ऐसी टिप्पणियों से सुप्रीम कोर्ट में लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट बोला-माफी दिल से हो, दिमाग से नहीं:अवमानना केस में राउत को फटकार; विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने पर CJI की आलोचना की थी
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत से कहा कि माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं। कोर्ट ने यह टिप्पणी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर की। SCBA ने जर्नलिस्ट निखिल वागले और...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...