गुजरात के सूरत शहर में एक चलती लग्जरी बस से 3 साल का बच्चा गेट से नीचे गिर गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और अलर्टनेस से उसकी जान बच गई। बस में मां फोन पर बात करने में व्यस्त थी, तभी यह घटना हुई। बच्चा खेलते-खेलते गेट तक आ गया था। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा 7 नवंबर का है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। दो बच्चों के साथ बस में सफर कर रही थी मां एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत आ रही थी। एक महिला अपने 3 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में इतनी मशगूल हो गई कि उसका ध्यान बेटे से पूरी तरह हट गया। बच्चा एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक आ पहुंचा। तभी बस चालक की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने बच्चे की ओर हाथ बढ़ाया। लेकिन एक हाथ में बस का स्टीयरिंग होने के कारण चालक बच्चे तक नहीं पहुंच पाया। इतना ही नहीं, चालक ने बच्चे की ओर हाथ बढ़ाते हुए जोर-जोर से चिल्लाया भी। फिर भी, महिला समेत बस में बैठे किसी भी यात्री ने उसकी आवाज नहीं सुनी। ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के दो सेकंड के भीतर ही बच्चा बस के दरवाजे के पास वाली सीट से अपना संतुलन खो बैठा और बस से गिरकर सड़क पर जा गिरा। बस के पीछे आ रहे डॉक्टर ने की बच्चे की जांच ट्रैफिक के चलते बस की स्पीड कम थी। इसके चलते ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी और चिल्लाकर अन्य यात्रियों को बुलाया। बस रुकते ही मां दौड़कर बस से नीचे उतरी और बच्चे को उठा लाई। खुशकिस्मती से बच्चा किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आया। बस के पीछे एक डॉक्टर की कार आ रही थी। डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और प्रारंभिक जांच में पाया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। बच्चे को मामूली चोटें आई थीं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शाहजहांपुर में मां की गोद से 10 फीट उछलकर ई-बस की छत पर गिरा बच्चा, सुरक्षित यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे कार और दो बाइकों की टक्कर हुई। मां की गोद में बैठा दो साल का बच्चा उछलकर ई-बस की छत पर गिरा। उसे चोट नहीं आई। हादसे में बच्चे के माता-पिता समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें…
सूरत में चलती बस से 3 साल का बच्चा गिरा:मां मोबाइल पर बात करने में बिजी थी, ड्राइवर की वजह से जान बची
गुजरात के सूरत शहर में एक चलती लग्जरी बस से 3 साल का बच्चा गेट से नीचे गिर गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और अलर्टनेस से उसकी जान बच गई। बस में मां फोन पर बात करने में व्यस्त थी, तभी यह घटना हुई। बच्चा खेलते-खेलते गेट त...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...