पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पिचावा गांव में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और अलमारी व संदूक में रखे करीब 10 तोला सोने, 600 ग्राम चांदी के गहने और 70 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। घर में सास-बहू गजरोदेवी और पुष्पा के गहने रखे थे। घटना को लेकर पीड़ित ने तखतगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धार्मिक कार्यक्रम में गया था, पत्नी पीहर गई थी पिचावा गांव निवासी धन्नाराम पुत्र नवाराम ने रिपोर्ट में बताया कि 13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह धार्मिक कार्यक्रम में गया था। उसकी पत्नी गजरोदेवी बड़गांवड़ा अपने पीहर गई हुई थी। ऐसे में मकान पर ताला लगा हुआ था। करीब दो-तीन घंटे बाद धन्नाराम घर पहुंचा तो खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी और संदूक में रखे करीब 10 तोला सोने, 600 ग्राम चांदी के गहने और 70 हजार रुपए कैश गायब मिले। सास-बहू के गहने भी ले गए रिपोर्ट में बताया गया कि घर में सास गजरोदेवी और बहू पुष्पा के गहने रखे हुए थे। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व संदूक में रखे गहने और रुपए चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।