जोधपुर में चल रहे युद्धाभ्यास तरंग शक्ति- 2026 में पायलट ने राफेल के कॉकपिट से एक्सरसाइज का वीडियो बनाया। स्वदेशी प्रचंड हेलिकॉप्टर को देखकर मलेशिया के एयर वॉरियर्स हैरान रह गए। युद्धाभ्यास के पेगासे-26 मिशन में संयुक्त अरब अमीरात स्थित फ्रांसीसी सैन्य एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान भी मंगलवार को शामिल हुए हैं। युद्धाभ्यास में चल रहे नाइट-ऑपरेशन्स से जोधपुर के आसमान में रात में भी लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। युद्धाभ्यास तरंग शक्ति- 2026 से जुड़ी फोटोज… फ्रांसीसी वायुसेना ने किया पोस्ट जोधपुर एयरबेस पर नाइट-ऑपरेशन्स के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना ने लिखा- भारत की रात की खामोशी में, जेट इंजनों के आफ्टरबर्नर की भयानक गर्जना और भीषण हवाई अभ्यास शुरू होने से ठीक पहले का यह लम्हा बेहद खास और काल्पनिक सा लगता है। इस ठहरे हुए पल में ग्राउंड क्रू और पायलट एक-दूसरे के बेहतरीन तालमेल में पूरी तरह डूब जाते हैं, जो तरंग शक्ति अभ्यास को एक अलग ही भावुक और कलात्मक पहचान देता है। ऑपरेशन तरंग शक्ति-2026 की अन्य फोटोज… नोट- ये तस्वीरें अमेरिकी वायु सेना के फोटोग्राफर एयरमैन फर्स्ट क्लास नथानियल जैक्सन की ओर से ली गई थी। जर्मन A400M ने बढ़ाई ताकत अभ्यास में जर्मनी ने अपने अत्याधुनिक A400M एटलस परिवहन विमान को जोधपुर एयरबेस पर तैनात किया है। यह विमान भारी सामान और सैनिकों की आवाजाही के साथ जटिल लॉजिस्टिक्स और एयरलिफ्ट ऑपरेशन्स के लिए जाना जाता है। --- ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान के आसमान में 80 फाइटर जेट की डॉगफाइट:राफेल-F-35-सुखोई-तेजस ने दिखाया दम, देखें तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के PHOTOS जोधपुर एयरबेस पर आयोजित तरंगशक्ति युद्धाभ्यास 2026 के दौरान आसमान में हैरतअंगेज नजारे देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते पश्चिमी राजस्थान का एयरस्पेस किसी वास्तविक युद्ध क्षेत्र की तरह नजर आने लगा, जहां एक साथ 60 से 80 लड़ाकू विमानों ने जटिल हवाई मिशनों को अंजाम दिया। (पूरी खबर पढ़ें)