पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे। एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे एक बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। लोग बोले- ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ बता दें कि एक बस फिरोजपुर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन करवाने गईं थीं। लौटते वक्त नौशहरा पन्नूआं के पास हादसा हो गया। इसमें 37 लोग सवार थे। वहीं, दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी, इसमें करीब 50 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की टक्कर होते ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। टक्कर के बाद बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। अस्पताल में इमरजेंसी घोषित, डॉक्टरों को बुलाया हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने तरनतारन सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी। सभी एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉ. मुमताज ने बताया कि उनके पास अब तक 5 शव लाए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल 12 पुरुषों और 9 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। 4 ज्यादा गंभीर घायलों को अमृतसर रेफर किया गया। ट्रैफिक जाम में फंसीं 3 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान रास्ते में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान तीन एंबुलेंस जाम में फंस गईं। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। गाइड बोले- मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में हादसा हुआ यात्रियों के साथ सरकार द्वारा भेजे गए फरीदकोट निवासी गाइड गुरजीत सिंह ने बताया कि गोल्डन टेंपल से माथा टेककर वापस आपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सवार बस के आगे आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बस दूसरी ओर काटनी पड़ी और सामने से आ रही दूसरी बस से हमारी टक्कर हो गई। सीएम मान का निर्देश-घायलों का बेहतर इलाज हो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का बेहतर इलाज हो और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं:2 महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा
पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...