टोंक| सेवा भारती समिति की ओर से सुपोषित भारत अभियान के तहत सोमवार को राउमा स्कूल कोहना की 180 बालिकाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्तल रोड स्थित सेवा भारती सिलाई केंद्र में किया गया। सेवा भारती की उपाध्यक्ष शशिप्रभा कटियार ने बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देकर सभी को सुपोषण से संबंधित पैंपलेट भी वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य ममता मीणा और उप प्रधानाचार्य सारिका बंशीवाल ने बालिकाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित रूप से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। सेवा भारती की वरिष्ठ सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। बालिकाओं को फास्ट फूड से दूरी बनाकर घर का पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में व्याख्याता शिवजी लाल कीर, सीमा चौधरी, गजराज सिंह, टीना मीणा, वरिष्ठ अध्यापक लाड़ कंवर सोलंकी, इंदिरा कुमारी और रचना खंगार मौजूद रहे।