इस्लामपुर | अभी हाल ही में लद्दाख में हुई मैराथन प्रतियोगिता में अध्यापक रोहिताश्व कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर परिवार सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनशहर में कार्यरत अरड़ावता निवासी अध्यापक रोहिताश्व कुमार ने लद्दाख में आयोजित 36-51 वर्षीय मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने लद्दाख मैराथन की 42.195 किमी. दौड़ मात्र 3 घण्टे 16 मिनट व 36 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अध्यापक रोहिताश कुमार ने सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों और मित्रों को दिया है। मैराथन में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सेठ जौहरीमल जुगल किशोर राजकीय उमा विद्यालय माखर में स्कूल स्टाफ की ओर से उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी तंवर, उप प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।