अलवर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ, शराब और सट्टे के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। टहला, मालाखेड़ा और रैणी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। 3 युवकों को पकड़कर डोडा-पोस्त, देशी शराब और सट्‌टे की पर्ची जब्त कर रुपए बरामद किए गए। एक युवक को जमानत पर छोड़ा गया। डोडा-पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार टहला थाना पुलिस ने रामपुरा क्षेत्र में एक युवक के कब्जे से 6.368 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार- आरोपी भूपेंद्र गुर्जर (19) निवासी रामपुरा एक प्लास्टिक कट्टे में डोडा-पोस्त चूरा लेकर बैठा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर ज्वार के खेत में भागा आरोपी मालाखेड़ा थाना पुलिस ने लीली जाने वाले रास्ते से 40 पव्वे घूमर देशी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर आरोपी कट्टा छोड़कर ज्वार के खेत में भाग गया। आरोपी की पहचान सुनील बैरवा निवासी लीली के रूप में हुई है। मालाखेड़ा थाना पुलिस ने ही पृथ्वीपुरा रोड भडोली क्षेत्र में सट्टे की खाईवाली करते रतन खटीक (45) निवासी बालेटा को पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची, बालपेन और 220 रुपए बरामद हुए। आरोपी को जमानत पर छोड़ा गया है। देशी शराब के साथ एक को पकड़ा रैणी थाना पुलिस ने माचाड़ी रोड स्थित प्लॉटिंग क्षेत्र से ब्रजलाल बैरवा (37) निवासी बड़कोकला को 50 पव्वे घूमर देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने चारों मामलों में जब्त सामग्री मालखाने में जमा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।