चूरू | निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को हुए मतदान के दौरान कई वार्डों में तनाव की स्थिति बनी। शहर के राजकीय लोहिया कॉलेज स्थित वार्ड 23 के बूथ पर घूम रहे बदमाश मिक्की उर्फ महफूज पीथीसर को पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 में गिरफ्तार कर पाबंद किया। एक बूथ पर पोलिंग एजेंट को बाहर निकालने के मुद्दे पर भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष की पोलिंग एजेंट से कहासुनी हुई, जिससे कुछ देर माहौल गरमाया। शहर के 10 वार्डों में छुटपुट विवाद की सूचना पर शहर कोतवाल और अतिरिक्त पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।