इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने शुक्रवार को उड़ने वाली कार दिखाई। इस कार का नाम रोडस्टर है। डेमो के दौरान, रोडस्टर एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और बिल्कुल उल्टी हो गई। इसके बाद कार रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। यह कार के निचले हिस्से में लगे थ्रस्टर्स की वजह से मुमकिन हो पाया। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार में थ्रस्टर्स लगे हैं। रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इन थ्रस्टर्स की मदद से ये कार 1 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। मस्क ने बताया कि रोडस्टर में 10 नोजल और अल्ट्रा हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल किया गया है। इनकी मदद से कार हवा में उछल सकती है और जमीन पर भी तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। मस्क बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल सफल लैंडिंग के बाद मस्क ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया। मस्क ने बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है। ‘कार इस पर डिपेंड करेगी कि आपकी सड़क कैसी’ इवेंट में जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी। मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा। इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है। 2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन मस्क ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है। क्या होती है कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी यह वही टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए किया जाता है। कंप्रेस्ड एयर/गैस को हाई प्रेशर के साथ बाहर निकालकर गाड़ी को अतिरिक्त धक्का या लिफ्ट दिया जाता है। 2017 से बार-बार टली टेस्ला रोडस्टर की लॉन्चिंग टेस्ला ने अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था। हालांकि, इसके बाद इसकी लॉन्चिंग और प्रोडक्शन की तारीख कई बार टलती रही। शुरुआत में उम्मीद थी कि यह कार 2020 तक सड़कों पर आ जाएगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की चुनौतियों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। सैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकी कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के CEO सैम आल्टमैन के बीच बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है। इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है। प्रोडक्शन में 12 से 18 महीने लग सकते हैं भले ही कंपनी आज 16 अक्टूबर को कार का अनवील करने जा रही हो, लेकिन इसे बाजार में उतरने में अभी और वक्त लगेगा। इलॉन मस्क खुद यह कह चुके हैं कि अनवील इवेंट के बाद भी रोडस्टर का प्रोडक्शन शुरू होने में कम से कम 12 से 18 महीने का समय लग सकता है। रोडस्टर टेस्ला की पहली कार टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'ओरिजिनल रोडस्टर' साल 2008 में कैलिफोर्निया में लॉन्च की थी। यह कार ब्रिटेन की स्पोर्ट्स कार कंपनी 'लोटस एलीस' के चेसिस पर बनी थी, लेकिन मस्क ने इसमें पेट्रोल इंजन की जगह ऑल-इलेक्ट्रिक इंजन लगाया था। इसके बाद नवंबर 2017 में मस्क ने अपने 'सेमी ट्रक' इवेंट में रोडस्टर सेकेंड जेनरेशन की घोषणा की। नवंबर 2017 में 50,000 डॉलर का डिपॉजिट लेकर ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। उस समय भी मस्क ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले स्पेसएक्स पैकेज की बात कही थी। ----------------------------------------- टेस्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… टेस्ला डूबने लगी तो नींद में चिल्लाते थे मस्क:गर्लफ्रेंड बोली- लगता था उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा; आज नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार कंपनी साल 2008 की बात है। दुनियाभर की इकोनॉमी संकट में थी। लेहमन ब्रदर्स जैसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक से लेकर जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां डूब रही थीं। इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला शुरुआती दौर में थी। मंदी के कारण हालत इतनी खराब थी कि पहली कार के लिए ग्राहकों से जो बुकिंग अमाउंट लिया था उसे भी खर्च कर दिया। अपने खर्चों को कवर करने के लिए उन्होंने निजी तौर पर रकम उधार ली थी। वे उस समय बेहद तनाव में रहने लगे थे। उनकी गर्लफ्रेंड रही तालुलाह रिले ने इस वाकये को याद करते हुए कहा- 'वह खुद से बात करने लगे थे, अपने हाथों को फैलाकर जोर-जोर से चिल्लाते थे। कई बार नींद में भी चिल्लाते थे और हाथ पटकते थे। लगता था कि उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…