सवाई माधोपुर| श्री गणेश सेवा समिति विनोबा बस्ती के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर परिसर में 25वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। समिति अध्यक्ष सुरजीत वर्मा के नेतृत्व में ध्वज पूजा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा कर शुभ मुहूर्त में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। पूजा पंडित निर्मल भारद्वाज ने करवाई। महोत्सव 25 सितंबर तक होगा। 23 सितंबर को भजन संध्या एवं 56 भोग, 25 सितंबर को भगवान गणेश की शोभायात्रा एवं गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति के सुरजीत वर्मा, धीरज, राजवीर, दीप नारायण शर्मा, श्रीदास, सत्यप्रकाश, श्रवण सिंह गवारिया, अरविंद, आकाश, अभिषेक, सी.पी., राजीव, गौतम आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं।