दौसा| रायपुरा से श्री सांवलियाजी धाम करनावर के लिए 29वीं ध्वज यात्रा 20 सितंबर, रविवार को निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 8:15 बजे रायपुरा बालाजी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए सांवलियाजी धाम करनावर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में श्रद्धालु ध्वज लेकर शामिल होंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से भक्ति, श्रद्धा, समर्पण के साथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।