भास्कर न्यूज | टोंक शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में 25 व 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 453वें वार्षिक उत्सव मेले और रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश सोनी और मंत्री प्यार चंद जैन ने बताया कि बैठक की शुरुआत क्षेत्रपाल बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन और श्रीफल अर्पित कर की गई। इसके बाद वार्षिकोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश अरिहंत ने बताया कि 25 अक्टूबर को सुबह भगवान शांतिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा, दोपहर में शांति मंडल विधान पूजा, शाम को 48 दीपकों से महाआरती, भक्तामर पाठ और भजन संध्या होगी। 26 अक्टूबर को अभिषेक व शांतिधारा के बाद झंडारोहण, बोलियां, रथ यात्रा, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रीजी के कलशाभिषेक होंगे। मेले के दोनों दिन समाज का सामूहिक भोज किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में श्रावक श्रेष्ठि राजेंद्र कुमार जैन भांवता वाले का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष मनीष बज ने बताया कि बैठक में प्रकाश सोनी, प्यार चंद जैन छान, मनीष बज देवड़ावास, शिखरचंद जैन धुआं, पारस कुमार जैन नगरफोर्ट, अनिल कुमार भरनी, राजकुमार जैन अरनिया नील, हरकचंद जैन नगरफोर्ट, भैरव प्रकाश जैन भरनी, ललित कुमार अजमेरा दुनी, प्रकाशचंद जैन दुनी, कपूरचंद जैन छान, निर्मल कुमार, धनराज सोनी, पदम कुमार चौधरी, अशोक छाबड़ा टोंक और प्रकाश पटवारी टोंक सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु व समिति सदस्य मौजूद रहे। शाम को 108 दीपकों से शांतिनाथ की महाआरती की गई।