श्री चंद्रपुर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मेहंदवास का 45वां वार्षिक मेला धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव में टोंक, बनेठा, निवाई, देवली, केकड़ी, लावा, डिग्गी, उनियारा, टोडारायसिंह, जयपुर, मालपुरा, छान, भरनी, सावर, देवड़ावास, नगरफोर्ट सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया। धर्मलाभ लिया। मंत्री वीरेंद्र संघी ने बताया कि सुबह शांति धारा, अभिषेक हुआ। मूलनायक भगवान पर प्रथम शांति धारा का सौभाग्य भंवरलाल, नवलकिशोर, सुरेशकुमार दलवासा वाला परिवार देवली को मिला। दूसरी शांति धारा का सौभाग्य मंजूदेवी चांदमल संघी परिवार टोंक को मिला। वेदियों पर भी श्रद्धालुओं ने शांति धारा की। 153 परिवारों ने घर बैठे बृहत शांति धारा में अपने परिवार का नाम उच्चारित करवाया। अध्यक्ष कमलेश जैन कलई वाले ने बताया कि मंगल ध्वजारोहण सूरजमल, कमलेश कुमार, तरुण कुमार निवाई वाले परिवार टोंक ने किया। इसके बाद श्रीजी की नगर परिक्रमा के लिए सौभाग्यशाली परिवारों का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष नीरज जैन धुंधरी वाले ने बताया कि खवासी बनने का सौभाग्य नाथूलाल, सत्यनारायण, ओमप्रकाश लावा वाले परिवार मालपुरा को मिला। सारथी बनने का सौभाग्य बाबूलाल, संजय कुमार, दिनेश कुमार, अक्षत कुमार अरनिया वाले परिवार मेहंदवास को मिला। श्रीजी के दोनों ओर चंवर लेने का सौभाग्य महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, रिशु कुमार मेहरू वाले परिवार मालपुरा को मिला। त्रिलोचन, अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश, विकास कुमार जगतपुरा वाले परिवार जयपुर को सौभाग्य मिला। सह मंत्री ज्ञानचंद जैन टोरडी वाले ने बताया कि इसके बाद मंचीय कार्यक्रम शुरू हुए। चित्र अनावरण गोविंदराम, बंशीलाल, राजेश कुमार सर्राफ परिवार देवली ने किया। दीप प्रज्वलन हुकुमचंद, गोपाललाल, सीए राकेश कुमार जैन शहर वाले उनियारा ने किया। महामंत्री दिनेश जैन बनेठा ने बताया कि भारतीय तपोवन आर्ट नई दिल्ली की सौरभ जैन पार्टी ने सम्राट चंद्रगुप्त के शासन पर आधारित नाटिका का मंचन किया। मंच पर विराजमान गणिनी आर्यिका 105 कनक श्री माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्रवीनचंद, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, शीतल कुमार, अभिषेक मेहरू वाले परिवार टोंक को मिला। आर्यिका संघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य भंवरलाल, नवलकिशोर, सुरेश दलवासा वाले परिवार देवली को मिला। वर्षायोग संयोजक अरविंद जैन दत्तवास वाले ने बताया कि पंडित मनोज शास्त्री ने मंच से क्षेत्र की योजनाओं के लिए आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। शाम को श्रीजी का वार्षिक कलशाभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद मांगलिक में श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य भागचंद, ज्ञानचंद, बाबूलाल, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, आदर्श कुमार, प्रेरित कुमार, निर्विका जैन टोरडी वाले परिवार टोंक को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री वीरेंद्र संघी, महावीर प्रसाद सूरा शाही, महेंद्र मेहरू, विमल बरवास, ओमप्रकाश लावा मालपुरा, शांतिलाल जैन, विमल चंद जैन पचेवर, श्यामलाल जैन सीए, प्रमोद सायवाड़, भागचंद जैन सर्राफ, पवन जैन सर्राफ, पारस जैन उम, रमेश जैन गोटा, प्रकाशचंद जैन सोनी, रमेश सिंह जैन हाड़ीगांव, बाबूलाल जैन रानोली, मोहनलाल चांवरिया टोंक, अशोक जैन भांजा निवाई, कजोड़ जैन सर्राफ, बाबूलाल पलाई वाले उनियारा, शिखरचंद जैन कालेड़ा, घीसालाल जैन खेड़ा वाले, बाबूलाल जैन नासिरदा, महेंद्र जैन धुंधरी, महावीर जैन धुंधरी, सत्यप्रकाश जैन देवली, बसंत जैन बनेठा, गोविंद जैन डिग्गी, प्रेमचंद जैन देवड़ावास, नरेंद्र जैन भरनी, प्रकाश जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन, डालचंद जैन, अशोक जैन, विमल चंद जैन, संजय जैन, कमल जैन, अभय जैन मेहंदवास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।