डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक सहकारी समिति लिमिटेड 1192 बारां की वार्षिक साधारण सभा 27 सितंबर को शहर के झालावाड़ रोड तेल फैक्ट्री स्थित निजी मैरिज गार्डन में आयोजित होगी। समिति अध्यक्ष बृजगोविंद टेलर और उपाध्यक्ष हेमंत मीणा ने बताया कि आमसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति मंत्री कीर्ति गालव और कोषाध्यक्ष बद्रीलाल नागर ने बताया कि आमसभा में समिति के कामकाज और आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं व्यवस्था समिति के सदस्यों अंकित शर्मा, राकेश मेघवाल, हिम्मत सिंह गौड़ और राजेंद्र गोचर ने सदस्यों से अपनी समिति पासबुक साथ लेकर आने की अपील की है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आमसभा में शामिल होने वाले समिति सदस्यों को यात्रा भत्ते के रूप में 500 रुपए दिए जाएंगे।