बारां| विकसित भारत-जनसेवा अभियान में शनिवार को जिलेभर के विद्यालयों में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दूसरी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अभियान में सभी स्कूलों में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर निबंध लिखते हुए अपनी भावनाओं को शब्दों से सजाया। सुंदर लिखावट और सुस्पष्ट भाषा में विषय को विस्तार दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।