शास्त्री नगर हाउसिंग बोर्ड में 16 दिवसीय उपवास व्रत का उद्यापन, हवन और पूजा-पाठ किया। अंतिम दिन क्षेत्र की महिलाओं ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों के अनुसार इस व्रत में महिलाएं लगातार 16 दिनों तक उपवास रखकर नियमित पूजा-अर्चना करती हैं। समापन अवसर पर हवन-पूजन कर व्रत का विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन कराया गया। आयोजन में गुलाब कंवर, आशा कंवर, मीना कंवर, नीना वैष्णव, माया कंवर और रागिनी चौबीसा सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।