बिठू पंचायत के में अनोखी पहल हुई। गांव में स्वच्छ बिट्टू अभियान चला। पूरे गांव में सफाई का माहौल बना। युवाओं ने आह्वान किया िक सरपंच की उम्मीदवारी करनी है तो पहले गांव में झाड़ू लगानी होगी। सभी युवा और सरपंच उम्मीदवार सफाई अभियान में भाग लेंगे। जो उम्मीदवार नहीं आएगा, उसका युवा विरोध करेंगे। इस संदेश का असर दिखा। 70 से अधिक युवा हाथों में झाड़ू लेकर पहुंचे। गांव की कई गलियां साफ हुईं। सार्वजनिक स्थल भी साफ हुए। सरपंच पद के दावेदार भैराराम और जोगाराम भी सफाई करने पहुंचे। श्रवण पटेल, महेंद्र राव, गोविंद पटेल, संजय सिंह, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। दिव्यांग बाबू भाई की मौजूदगी सबसे प्रेरणादायक रही। एक पैर होने के बावजूद पूरे दिन सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में गुप्त रूप से जगह-जगह बैनर लगाए गए थे। इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में युवा एकजुट हुए।