सिरोही| बाल अधिकारिता विभाग के तहत संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह का जिला स्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एडीएम डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निरीक्षण समिति ने किया। सहायक निदेशक भंवर सिंह परमार ने समिति को बच्चों की दैनिक दिनचर्या, नैतिक शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और पेंटिंग सहित व्यावसायिक प्रशिक्षण की जानकारी दी। निरीक्षण में गृह परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। समिति ने नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। समिति ने गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की और भोजन व्यवस्था व दिनचर्या की स्थिति जानी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित प्रकरण अद्यतन रखे जाएं। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रतन बाफना भी मौजूद रहे।