बारां | शहर के समीपवर्ती कलमंडा में संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के बुजुर्गों को धार्मिक स्थल सीताबाड़ी के दर्शन के लिए ले जाया गया। वहां पहुंचकर बुजुर्गों ने लक्ष्मण कुंड, रामकुंड, सीता कुंड में श्रद्धा से स्नान किया। स्नान के बाद सभी राम मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में करताल, तालियों की थाप पर भजन-कीर्तन शुरू हुआ। वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों से माहौल राममय रहा। मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का संचालन औस संस्था सचिव, प्रभारी, स्टाफ के नेतृत्व में हो रहा है। यहां बुजुर्गों को अकेलापन महसूस नहीं होता। माहौल आश्रम जैसा नहीं रहता। माहौल बड़े संयुक्त परिवार जैसा बताया गया। यहां बुजुर्गों के सपने, मुस्कान का ध्यान रखा जाता है।