डीडवाना केसरिया कंवर धाम ललासरी में आयोजित मेले का शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। धाम पर दिनभर अखंड ज्योत प्रज्वलित रही और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सेवक सोहन राम पावड़िया ने बताया कि मेले के दौरान धाम पर दिनभर अखंड ज्योत चली। व्यवस्थापक भगवाना राम पावड़िया ने मेले को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहयोग के लिए दिनेश सेसमा, नारायण राम ताखर, तिलोका राम, विष्णु जांगिड़, प्रमोद प्रजापत, परमेश्वर ताकर, मनोहर तेतरवाल, राजेंद्र नेतड, राजेश नेतड, धर्मेंद्र नेतड, महेंद्र नेतड, रामनिवास सेन, निवास भानु, अशोक पावड़िया, रामनिवास मेघवाल, वीरेंद्र गुणपाल, रामनिवास नायक, मनोज सेन, रामसरुप प्रजापत, अमित शर्मा, रमेश जांगिड़, रामसरुप ताकर, बीएल शर्मा, अमित जांगिड़, काना राम सोनी, काना राम पावड़िया, कमल सेन, मंगल चंद सेन, बाबूलाल बुगालिया, राकेश शर्मा, मग मुंड, राजकुमार प्रजापत, पेमा राम बरवड़, मौजूद रहे। विशेष रूप से रामलाल सियाक का आभार जताया गया, जिन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए अपनी जगह उपलब्ध कराई। आयोजकों ने बताया कि सभी के सहयोग से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।