विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई की ओर से सोमवार शाम को सम्मान समारोह हुआ। पालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के दौरान भगवान परशुराम भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने और शहर में परशुराम चौक विकसित करने की मांग की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल मोहम्मद भियाणी तथा विप्र समाज के पार्षद राहुल पारीक, आरती शर्मा व कुसुम शर्मा का सम्मान किया गया। पार्षद प्रत्याशी रहे समाजबंधुओं का भी स्वागत किया। विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने चेयरमैन पूनिया के सामने परशुराम भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी। पूनिया ने अपनी निजी संपत्ति में से 1000 गज भूमि विफा तहसील इकाई को देने की घोषणा की। शहर के किसी प्रमुख मार्ग पर परशुराम चौक बनाने की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया। वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा, संस्कार और एकजुटता पर विचार रखे। योगेंद्र शास्त्री, एडवोकेट पुष्पकांत शर्मा, प्रो. अरविंद गौड़ ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा, तहसील अध्यक्ष नीरज शर्मा, गजानंद इंदौरिया, उम्मेद पारीक, डॉ. प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संचालन अजय शास्त्री ने किया। इधर, सिद्धमुख रोड पर सोमवार शाम को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया का सम्मान किया गया। ठेकेदार मीर सिंह व ओमप्रकाश के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया, सुमित्रा पूनिया, केंद्रीय औद्योगिक वित्त विकास निगम चेयरमैन प्रो. दिलीप पूनिया, लाल मोहम्मद भियाणी, जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झुंझुनूं एएसपी नरेंद्र पूनिया, पूर्व उप जिला प्रमुख सुरेंद्र स्वामी, कौशल पूनिया मंचस्थ थे। एडवोकेट वीरेंद्र पूनिया, एडवोकेट चरण सिंह, देबुसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच राकेश पूनिया, पूर्व सरपंच बलबीर राघा, केवीएसएस अध्यक्ष गणपत ख्यालिया, राजेंद्र कालरी, प्रशासक प्रमिला आदि ने सम्मान किया। संचालन मनोज पूनिया ने किया।