एमजीएसयू के नए कुलगुरु की नियुक्ति लोकभवन से होगी। देशभर से प्राप्त 185 आवेदनों में से सर्च कमेटी ने पांच नामों का पैनल लोकभवन भेज दिया है। कुलगुरु पद के लिए आवेदन करने वालों में करीब 50 शिक्षाविद राजस्थान के थे, जबकि लगभग 135 आवेदक अन्य राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त शिक्षाविद हैं। उम्मीद है कि विवि को अक्टूबर में नया कुलगुरु मिल सकता है। एमजीएसयू के पूर्व कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित का कार्यकाल 6 अगस्त को पूरा हो गया था। इसके बाद बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग को एमजीएसयू कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।