गुंदोज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। बालिकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता की। कलश यात्रा निकाली। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री सोनिया ने बताया, भारत सरकार और राज्य सरकार के तत्वावधान में विद्यालय में विकसित भारत के तहत आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर लगा। अधिकार मित्र पारस थानवी ने कहा, बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। समाज में बालिकाओं के प्रति गलत धारणा बदलनी होगी। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक उत्पीड़न, भेदभाव खत्म करने, बालिकाओं के अधिकारों पर जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी। रालसा की निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा के बारे में भी बताया। अध्यापक रूपेश कुमार ने मिशन मानस अभियान की जानकारी दी। बालिकाओं को अंग्रेजी भाषा और उच्चारण का अभ्यास कराया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालाराम चौधरी ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य लालाराम चौधरी, अधिकार मित्र पारस थानवी, शिक्षक रूपेश कुमार, शिक्षिका अनिता डूडी, वीणा मीणा, संतोष उदावत, डिम्पल मेवाड़ा, सोनिया, मनीषा मौजूद रहे। गुंदोज. विकसित भारत अभियान के तहत बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली।