शहर के रीको थाना क्षेत्र के राम नगर में चोरों ने एक एडवोकेट के सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जब परिवार सहित गांव से वापस लौटा, तब चोरी की घटना का पता चला। इस संबंध में पीड़ित एडवोकेट ने रीको थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार राम नगर निवासी एडवोकेट महेशगिरी पुत्र भंवर गिरी गोस्वामी 16 सितंबर को अपने परिवार के साथ गांव रावतसर गए हुए थे। इसी दौरान 16 और 17 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके दो बंद मकानों के ताले तोड़ दिए और इसके साथ ही घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोरों ने घर में रखी अलमारी व सामान को खंगाला और वहां से सोने की दो अंगूठी, एक तोला वजनी सोने की चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो चांदी की चैन की जोड़ी, एक चांदी का कंदोरा, लगभग 200 ग्राम वजनी चांदी की डली तथा 8,000 रुपए नकद चुराकर फरार हो गए। 17 सितंबर को पीड़ित एडवोकेट महेशगिरी गोस्वामी ने रीको थानाधिकारी को लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है।