समीपवर्ती गागुड़ा में चोरों ने राजूराम सीरवी के बेरे पर लगे ट्रांसफार्मर डीपी से सामान और तेल चुरा लिया। चोरों ने पोल से डीपी को उतारा और कलपुर्जे बिखेर दिए। इसके बाद डीपी के भीतर से तांबे का सामान व तेल निकाल ले गए। जानकारी मिलने पर जोधपुर डिस्कॉम के लाइनमैन मेघ सिंह पहुंचे व जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मामले को लेकर जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने स्पष्ट किया कि संबंधित किसान ने स्वयं के खर्चे पर कृषि कनेक्शन लिया है। चूंकि यह विद्युत विभाग द्वारा दी पर्सनल डीपी है, इसलिए नियमानुसार इसके रखरखाव की जिम्मेदारी काश्तकार की है। ऐसे में चोरी के संबंध में पुलिस थाना में एफआईआर भी किसान द्वारा ही दर्ज करवाई जाएगी।