मेधावी विद्यार्थियों को इस बार सरकार सीधे लैपटॉप-टैबलेट नहीं देगी। इसके बजाय 30300 चयनित को 20 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता ई-वाउचर से मिलेगी। कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी योजना के दायरे में होंगे। राजस्थान में पहले से लागू स्कूटी प्रोत्साहन योजना की तर्ज पर विद्यार्थी ई-वाउचर के जरिए उपकरण खरीद सकेंगे। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा के अनुसार योजना पर पूरे प्रदेश में कुल 60.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 36.36 करोड़ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और 24.24 करोड़ राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए आरबीएसई से 36.36 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। विभाग ने 30,300 मेधावी विद्यार्थियों की सूची और लैपटॉप-टैबलेट के स्पेसिफिकेशन तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।