प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मलावट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार कियe। एजेंसी के मुताबिक, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को एगमार्क स्पेशल ग्रेड काउ घी के नाम पर सप्लाई किया गया घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार किया गया था। ED ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच TTD को करीब ₹230 करोड़ का घी सप्लाई किया गया था। इसमें से करीब ₹96 करोड़ का मिलावटी घी मंगला ने तैयार किया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…