टोडाभीम में पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पद के लिए चौथे चरण में 16 नवंबर को वोटिंग होगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन 8 नवंबर से 13 नवंबर तक भरे जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। सरपंच पद के लिए नामांकन 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख भी 15 नवंबर है। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। टोडाभीम में 3 जिला परिषद सदस्य, 17 पंचायत समिति सदस्य और 25 सरपंच चुने जाएंगे।