श्री बड़ा रामद्वारा (खेड़ापा), केरिया दरवाजा में बुधवार शाम 7 बजे समस्त हिंदू, जैन और सिख समाज की आवश्यक बैठक होगी। बैठक महंत सुरजनदास महाराज के सानिध्य में होगी। शोभायात्राओं के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सामने आने वाली दिक्कतों, अनुमति प्रक्रियाओं और मार्ग संबंधी आपत्तियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह तय करने पर जोर रहेगा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए परंपरागत आयोजनों को सुचारु रूप से कैसे संपन्न कराया जाए।