सवाई माधोपुर| भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या शुक्रवार को होगी। पंचांग में अमावस्या तिथि गुरुवार सुबह 10:33 बजे शुरू हुई जो शुक्रवार सुबह 8:56 बजे समाप्त होगी। सूर्योदय के समय अमावस्या होने के कारण शुक्रवार को भाद्रपद अमावस्या माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री के अनुसार भाद्रपद अमावस्या को पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, स्नान, दान और दीपदान करने का विशेष महत्व है।