जोधपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में टोंक की 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टोंक लॉन टेनिस टीम के प्रभारी कामरान अली खान ने बताया कि प्रतियोगिता में टोंक के खिलाड़ियों ने मेहनत, लगन के साथ मुकाबले खेले। 17 वर्ष छात्र वर्ग में टोंक की टीम ने उदयपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में टोंक ने चूरू की टीम को पराजित किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में टोंक की टीम ने उदयपुर, प्रतापगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में टोंक ने फलोदी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। टीम प्रभारी कामरान अली खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टोंक का नाम रोशन किया। टीम के साथ कामरान अली खान, राजकुमार बैरवा, शारीरिक शिक्षिका यासमीन, नाहिद नकवी टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्रिकेट में भी टोंक की टीम जीती: नागौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 17 आयुवर्ग में टोंक ने झुंझुनू की टीम को 7 विकेट से हराया। कोच राहिल अली ने बताया कि टोंक के खिलाड़ी सऊद ने 33, तिलक ने 23, आशीष ने 33 रन जोड़े। सभी खिलाड़ियों से आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।