टोंक में ज्योतिषाचार्य गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम की शुरुआत होगी। इसमें बतौर अतिथि के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे टोंक आएंगे। टोंक ADM विनोद कुमार मीणा ने बताया कि राज्यपाल के दौरे के लिए कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में SDM को लगाया गया है। आश्रम संस्थापक पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृत्युंजय महादेव सद्गुरु आश्रम के शुभारम्भ एवं मंगल प्रवेश के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे स्वागत वंदन से होगी। इसके बाद 3:10 बजे मंगल प्रवेश, 3:20 बजे गौ-माता पूजन और 3:30 बजे भारत माता की आरती होगी। दोपहर 3:45 बजे उद्बोधन होगा। अंत में प्रसादी वितरण और गुरुदेव के साथ चर्चा का आयोजन किया जाएगा।