जयपुर की एक होटल में दिल्ली की युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने मैट्रिमोनी ऐप के जरिए खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अफसर बताकर युवती को फंसाया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से 80 लाख रुपए ऐंठ लिए। विधायकपुरी थाना पुलिस ने मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से धर-दबोचा। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज ने बताया- मामले में 27 साल के आरोपी सरस्वती सागर, गंगानगर भावनपुर, मेरठ को अरेस्ट किया है। 3 सितंबर को विधायकपुरी थाने में पालम विलेज नई दिल्ली से जीरो नंबर एफआईआर कटकर आई। FIR में युवती ने शादी का झांसा देकर देहशोषण और 80 लाख रुपए ऐंठने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया- दिसंबर-2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी आरोपी से जानकारी हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर होना बताया। बातचीत के दौरान शादी करने तक का विश्वास दिलाकर मिलने-जुलने लगा। जयपुर के कई होटलों में रेप जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। उसे दिल्ली से जयपुर लाकर कई होटलों में शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली में फ्लैट खरीदने, रिश्वत देने, जॉब में प्रॉब्लम आदि बहाने बनाकर 80 लाख रुपए ऐंठ लिए। शारीरिक शोषण व रुपए ऐंठने के दौरान दूसरी लड़की से आरोपी के अफेयर की जानकारी हुई। इसका पता चलने पर झगड़ा होने पर आरोपी ने अपने मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया। जानकारी करने पर पीड़ित युवती को उसकी प्रोफाइल फेक होने का पता चला। आरोपी को घर से दबोचा SHO (विधायकपुरी) महेश चन्द ने बताया- धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने दिल्ली के पालम विलेज थाने में शिकायत दी। मामला जयपुर का सामने आने पर विधायकयपुरी थाने में जीरो नंबर FIR काटकर भेजी गई। पुलिस टीम ने जांच के बाद फरार आरोपी की पहचान निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जिसके बाद विधायकपुरी थाने के कॉन्स्टेबल भाग्यवर्धन सिंह और रवि कुमार को फरार आरोपी की तलाश में मेरठ भेजा गया। पुलिस टीम ने मेरठ स्थित आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर धर-दबोचा।