टोंक में मारपीट और चाकू-तलवार से हमले के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 6 युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर की रात शंकरपुरा चौराहा इलाके में मारपीट और हमले के मामले में गिरफ्तारी की गई है। कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया- 12 अक्टूबर की रात कम्पु इलाके में शंकरपुरा चौराहे के पास 6 लड़कों ने रामेश्वर सैनी और संजय सैनी पर चाकू और तलवार से हमला किया था। रामेश्वर सैनी को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रेफर किया गया। रामेश्वर के भतीजे भेरूलाल सैनी ने मामला दर्ज कराया था। कोतवाल ने बताया- मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा 6 लड़कियो को को डिटेन किया था। तीन बाइक और तलवार भी जब्त की थी। मकान में अनैतिक काम होने की बात कही थी जानकारी के मुबातिक स्थानीय युवक कालू ने मोहल्ले में रहने वाले लविश शर्मा पुत्र प्रदीप को उसके घर में अनैतिक काम होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर लविश, कृष्ण भट्ट, विशाल सैनी सहित 5- 6 युवकों ने कालू से झगड़ा किया। इस दौरान रामेश्वर और संजय झगड़ा सुलझाने गए तो उन पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी लविश शर्मा (22) निवासी देवली रोड आदर्शनगर टोंक, विशाल सैनी पुत्र भँवरलाल माली (23) निवासी सोलंगपुरा थाना सदर टोंक, कृष्ण भट्ट पुत्र दीपक (19) निवासी वार्ड नं. 6 तम्बोलियो का मोहल्ला उनियारा, ध्रुव खटीक पुत्र प्रवीण (19) निवासी गांधी पार्क के पास जयपुर रोड टोंक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अमित सैनी पुत्र रमेश की तलाश जारी है। पुलिस ने बिना नम्बर की रॉयल इनफिल्ड जीटी बाइक, आरोपी कृष्ण भट्ट की बाइक और आरोपी विशाल सैनी की बुलेट बाइक जब्त की है।