जवाहर नगर थाना पुलिस ने वीर हनुमान चौराहे के पास एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हुई थार को 7 दिन बाद ट्रेस कर लिया। पुलिस ने 100 किमी रूट पर लगे 400 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर थार की पहचान की। मामले में थार सवार धर्मेंद्र कड़वा, राजेश धाकड़ और यथार्थ हंस को हिरासत में लिया है। तीनों डॉक्टर हैं। हादसा 22 सितंबर की रात हुआ था। गंभीर घायल विजय पासवान की 28 को एसएमएस में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल थार RJ21-CE-7588 भी जब्त कर ली है। 7 दिन पहले एक्टिवा को थार से मारी थी टक्कर, युवक की मौत पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज देखी। संभावित रास्तों का रूट मैप तैयार किया। फिर कैमरा-दर-कैमरा फुटेज जांचते हुए 100 किमी के रूट पर 400 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद थार का नंबर ट्रेस हुआ। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की रात 11:50 बजे विजय पासवान एक्टिवा से दोस्त को जवाहर नगर में खाना देने गया था। लौटते समय वीर हनुमान चौराहे के पास थार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।