सवाईमाधोपुर| ग्राम शीशोलाव में आम रास्ते पर कीचड़ होने से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम रास्ते में कीचड़ जमा होने से चौपहिया, दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पंचायत प्रशासन द्वारा सीसी सड़क निर्माण कराया जाए तो लोगों को आम रास्ते पर जमा कीचड़ की समस्या से निजात मिल सकती है। -कमलेश, ग्राम शीशोलाव