शिमला| ग्राम दूधवा स्थित बाबा ठाडेश्वर महाराज की तपोस्थली पर 13 व 14 सितंबर को दो दिवसीय मेला लगेगा। मेला स्थल पर तैयारियां चल रही हैं। बाबा के दरबार में दर्शन के साथ कुश्ती दंगल और भजन संध्या मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मुंशीराम गुर्जर ने बताया कि मेले में ग्राम पंचायत की ओर से 200 से लेकर 51 हजार रुपए तक की कुश्तियां करवाई जाएगी। बाबा जसनाथ महाराज ने बताया कि मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों साधु-संत पहुंचते हैं।