कस्बे के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत दो दिन नेशनल असेसमेंट विजिट हुई। टीम में डॉ. चिराग अत्रे और डॉ. अंजना पेनुगोंडला शामिल रहीं। टीम ने केंद्र की सेवाओं, व्यवस्थाओं, गुणवत्ता मानकों का विस्तृत मूल्यांकन किया। असेसमेंट के दौरान ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, दवा और जांच सुविधाएं देखी गईं। संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था परखीं। स्वच्छता की स्थिति जांची। रिकॉर्ड और दस्तावेजीकरण का निरीक्षण किया। टीम ने कार्यप्रणाली का अवलोकन किया, जरूरी सुझाव दिए। क्लोजिंग मीटिंग में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अरविंद नागर मौजूद रहे। उन्होंने नेशनल असेसमेंट टीम का स्वागत किया। मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। स्टाफ को सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिला टीम के महेश पारेता, विजय शर्मा और हरीश नागर ने भी दिशा-निर्देशन किया। बीसीएमओ डॉ. राजकुमार बाघेला ने प्रशासनिक सहयोग एवं मॉनिटरिंग की। ब्लॉक क्वालिटी सेल ने गुणवत्ता मानकों की पूर्ति में तकनीकी सहयोग दिया। रिकॉर्ड और दस्तावेजों के संधारण में सहयोग रहा। असेसमेंट की तैयारियों में मदद की। पीएचसी स्तर पर डॉ. रजत सैनी और डॉ. दिव्या गुर्जर ने समन्वय किया। तैयारियों में सहयोग दिया। स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने असेसमेंट के दौरान मिले सुझावों को उपयोगी बताया।