मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के राजकियावास कलां में खेत के बाड़े से रात के अंधेरे में तीन भैंसें चुरा ले जाने की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में पुलिस की विशेष टीम गठित की। टीम ने इलाके में फुटेज खंगालने के साथ मुखबिरों का जाल बिछाया। ढूंढा लाम्बोडी निवासी किशन (21) पुत्र प्रकाशराम और उसके साथी सोजत रोड थाना क्षेत्र के दादीया निवासी जितेंद्र (23) पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया।