नेशनल हाईवे 162 स्थित ब्राह्मणों की प्याऊ के पास रविवार दोपहर 12 बजे पिपलिया से सोजत की ओर जा रही एक वैन का टायर फट गया। वैन सड़क किनारे खाई में जा पलट गई। हादसे में चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया तथा उनके बेटे सहित दो महिलाओं को चोटें आई हैं। पिपलिया निवासी लक्ष्मणराम (26) पुत्र ओमाराम माली परिवार के साथ सवार थे। ग्रामीण बबलू व्यास, रमेश चौकीदार व अन्य लोगों ने घायलों को निकाला। चंडावल थाने से सहायक उप निरीक्षक रामनिवास पुलिस भी मौके पर पहुंचे। वासुदेव सेवा न्यास ट्रस्ट की एंबुलेंस के चालक गणपत चौकीदार 5 मिनट में पहुंच गए जो घायलों को सोजत सीएचसी के ट्रॉमा सेंटर ले गए। घटना में कार चालक लक्ष्मणराम का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनके 25 वर्षीय बेटे रोहित माली की आंख के पास चोट और सिर में टांके लगे हैं। कार में सवार दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं।